सरायकेला: उदय संघ के सक्रिय सदस्य मनोज राउत के 13 जनवरी को हुए असामयिक निधन के बाद रविवार को संजय चौक स्थित संजय गांधी की प्रतिमा के समीप उदय संघ सरायकेला की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान संघ के सदस्यों ने नम आंखों से दिवंगत मनोज राउत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सदस्यों ने दिवंगत मनोज राउत के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया. सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
इस अवसर पर तीरज महापात्र, मनबोध दारोगा, सनंद कुमार आचार्य, सनत बासा, गुड्डू बासा, बिट्टू बासा, सुमित चौधरी, बिट्टू दारोगा, कुंदन रजक, मनोज रजक, अरूप राणा, उमेश दास, विनय साहू, विशाल सिंह मोदक, अमित मोदक, दीपक मोदक, बंटी मोदक, कुंदन गुप्ता, मनीष दास, राजा रजक सहित उदय संघ के कई सदस्य उपस्थित थे.

