सरायकेला: राज्य में निकाय चुनाव की औपचारिक घोषणा से पहले ही झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चुनावी तैयारी को गति दे दी है. पार्टी की सरायकेला- खरसावां जिला इकाई ने मेयर और अध्यक्ष पद के लिए अपने समर्थित उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है.

रविवार को गम्हरिया स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो ने जिले के तीनों निकायों के लिए पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक किए. इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
डॉ. शुभेंदु महतो ने जानकारी दी कि आदित्यपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए भुगलु सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन के नाम पर पार्टी की सहमति बनी है. वहीं सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए हरिहर लोहार को पार्टी समर्थित उम्मीदवार घोषित किया गया है.
इसके अलावा कपाली नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए सरवर आलम के नाम पर अंतिम सहमति बनी है. जिला अध्यक्ष ने कहा कि सभी नामों पर संगठन स्तर पर विचार- विमर्श और सहमति के बाद निर्णय लिया गया है.
उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन और जनसमर्थन के साथ निकाय चुनाव में उतरने जा रही है. पार्टी का उद्देश्य नगर निकायों में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना और विकास कार्यों को गति देना है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी के केंद्रीय कार्य समिति सदस्य गणेश चौधरी, सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, आदित्यपुर नगर अध्यक्ष सहित विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे. पार्टी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और जल्द ही वार्ड स्तर तक चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा. झारखंड मुक्ति मोर्चा अब पूरी मजबूती के साथ आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गई है.
सूची इस प्रकार है
आदित्यपुर नगर निगम से मेयर प्रत्याशी भुगलू सोरेन उर्फ़ डब्बा सोरेन, वार्ड- 1 से बनमाली दास, 2 से फुलकी महतो, 3 से बंकिम चौधरी, 4 से सिद्धनाथ सिंह, 5 से संध्या देवी, 6 से शंकार मुखी, 7 से कविता दास, 8 से अनीता देवी, 9 से दुर्गा चरण बेसरा, 10 से सविता सिंह सरदार, 11 से संजय बेहरा, 12 से केदारनाथ, 13 से सुशीला तांती, 14 से विद्युत लता दास, 15 से उमेश प्रामाणिक, 16 से सचिन महतो, 17 से नीतू शर्मा, 18 से ललित सरकार, 19 से अंकित सरकार, 20 से पार्वती देवी, 21 से रखीमन हसन, 22 से चंचल कुमारी, 23 से जूली महतो, 24 से अभी मुखी, 25 से विक्की प्रधान, 26 से पूजा साहू, 27 से रिंकी करवा, 28 से अनीता केराई, 29 से अर्चना कुमारी, 30 से विष्णु बावरी, 31 से हेमलता देवी, 32 से ज्ञानवी देवी, 33 से बेला दोराई, 34 से अंजना सिंह और 35 से मुन्नी तिउ.
कपाली नगर परिषद से अध्यक्ष सरवर आलम, वार्ड एक से चांदनी खातून, दो से अब्दुल अंसारी, 3 से नाजिया परवीन, चार से निकहत परवीन, 5 से नुसरत जहां, 6 से मोहम्मद नदीम, 7 से आफरीन शेख, आठ से तरन्नुम खातून, 9 से मोहम्मद अमीन, 10 से फरीदा बेगम, 11 से अजहर परवीन, 12 से बबलू महतो, 13 से मोहम्मद जब्बार, 14 से नौशाद खान, 15 से सैयद सलाउद्दीन, 16 से अजमेरी खातून, 17 से संतोष कुमार महतो, 18 से सरवन सिंह, 19 से राजू मांझी, 20 से अब्दुल कलाम और 21 से हिकीम टुडू.
इसी तरह सरायकेला नगर पंचायत से अध्यक्ष के लिए हरी लोहार, वार्ड एक से उमेश भोल, वार्ड 2 से संतोष प्रजापति, 3 से माधुरी पति, 4 से जिमी तिउ, 5 से गौतम नायक, 6 से बबीता कामिला, 7 से वंदना सिंह, 8 से राकेश रंजन पति, 9 से शंभू आचार्य, 10 से आशीष सरदार और 11 से नेहा सतपति.
देखें पूरी सूची
https://in.docworkspace.com/d/sIG3Rntu8AvqUs8sG?sa=601.1074

