ईचागढ़/ Vikash Thakur सरायकेला- खरसावां जिले के ईचागढ़ अंचल क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन पर नियंत्रण को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. इसी क्रम में ईचागढ़ के अंचल अधिकारी दीपक प्रसाद ने पातकुम प्रखंड मोड़ इचागढ़ और इचागढ़ थाना के समीप स्थापित चेकनाका का निरीक्षण किया. यह चेकनाका क्षेत्र में अवैध बालू खनन और बिना अनुमति परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगाया गया है.

निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी ने मौके पर तैनात कर्मियों को निर्देशित किया कि हर आने-जाने वाले वाहन की सघन जांच की जाए. उन्होंने कहा कि वाहन से संबंधित दस्तावेजों की पूरी तरह जांच की जाए और अभिलेखों का सही ढंग से संधारण किया जाए. संदिग्ध वाहनों पर विशेष नजर रखने और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को देने का भी निर्देश दिया गया.
दीपक प्रसाद ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चेकनाका व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अगर कोई भी कर्मी ड्यूटी में शिथिलता बरतता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.
प्रशासन की इस सख्ती के बाद बालू माफियाओं में हड़कंप का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और कानून- व्यवस्था मजबूत होगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
