सरायकेला: (Pramod Singh) सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शुक्रवार को टाटा सरायकेला मार्ग के दुगनी क्षेत्र में ड्राइवरों एवं कंडक्टरों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के दौरान आम नागरिकों के साथ-साथ भारी एवं छोटे वाहन चालकों तथा कंडक्टरों का शुगर, ब्लड प्रेशर एवं नेत्र परीक्षण किया गया.


इस अवसर पर गिरजा शंकर महतो ने बताया कि चालकों एवं कंडक्टरों का नियमित स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि लंबे समय तक वाहन चलाने के कारण उनकी दृष्टि पूर्णतः स्वस्थ रहना सड़क सुरक्षा की दृष्टि से अनिवार्य है.
अधिक क्षमता वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतारकर संबंधित वाहनों पर जुर्माना भी अधिरोपित किया गया. साथ ही, चांडिल क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर “नो हेलमेट–नो फ्यूल” अभियान भी संचालित किया गया.

