खरसांवा: खरसांवा थाना अंतर्गत ग्राम रानी पोखर सटे जंगली पहाड़ी क्षेत्र में अवैध देशी शराब भट्टी को नष्ट किया गया. साथ ही करीब 150 किलो जावा महुआ को भी नष्ट किया गया.

विज्ञापन
खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, जैसे महुआ, जावा, और केमिकल, के साथ-साथ शराब तैयार करने वाले सामान भी बरामद किया गया. और उसे नष्ट कर दिया गया.
उन्होंने बताया यह अभियान अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है. थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि अभियान आगे भी चलता रहेगा.

विज्ञापन
