जमशेदपुर: गालुडीह थाना क्षेत्र में सीएससी संचालक तारापदो महतो की हत्या के मामले को लेकर परिजनों का गुस्सा शनिवार को सड़कों पर नजर आया. परिजनों ने शव के साथ एनएच-33 को जाम कर दिया, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया.

परिजनों का आरोप है कि तारापदो महतो ने अवैध जमीन कब्जे के खिलाफ आवाज उठाई थी, जिसको लेकर विवाद हुआ और बाद में उनकी हत्या कर दी गई. मृतक के बड़े भाई षष्टी चरण महतो ने कहा कि यदि प्रशासन ने समय रहते विवाद को गंभीरता से लिया होता तो यह घटना नहीं होती.
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, लेकिन परिजन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. इसी मांग को लेकर परिजन सड़क पर उतर आए और एनएच-33 को जाम कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझाने और जाम हटाने का प्रयास कर रही है.

