जमशेदपुर: उलीडीह थाना अंतर्गत संजय पथ स्थित सर्वोदय पथ निवासी कंचन देवी से तीन साधुओं ने सोना बनाने का ढोंग रचकर तीन से चार लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने ठग लिए.

विज्ञापन
बताया जा रहा है कि साधुओं ने पत्थर को सोना बनाने का झांसा देकर महिला को अपने जाल में फंसाया और घर में रखे सोने की चेन, जिउतिया समेत अन्य गहने लेकर पोटली थमाकर फरार हो गए. साधुओं के जाने के बाद जब महिला ने पोटली खोली तो उसमें असली सोना नहीं था, जिसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई. घटना के समय महिला घर में अकेली थी. सूचना मिलने पर पति चंदन कुमार घर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

विज्ञापन
