चाईबासा, Jayant Pramanik: प्रखंड के बिनका स्कूल मैदान में शनिवार को नव युवक संघ कमेटी, बिनका के द्वारा दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता के पहले दिन बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिसमें क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. आयोजन समिति ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है. शनिवार को आयोजित साइकिल रेसिंग, 100 मीटर, 1500 मीटर, जूता मोजा रेस और अन्य पारंपरिक खेलों में प्रतिभागियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. मैदान में मौजूद दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.

ज्ञात हो कि इस दो दिवसीय आयोजन का समापन रविवार को होगा, जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। मौके पर मनोज कुमार महतो, जगबंधु महतो, भानू महतो, नव युवक संघ कमेटी के सदस्य और स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही.

