Author: Bhumi Sharma

सरायकेला: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह- 2026 के अंतर्गत “सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन” थीम पर शनिवार को जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के तहत जिले के अत्यंत भीड़- भाड़ वाले क्षेत्र जायदा मंदिर मेला परिसर में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया.  नाटक के माध्यम से आम लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचाव तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने का संदेश दिया गया. इसके साथ ही आम नागरिकों के बीच सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट का वितरण कर…

Read More

सरायकेला: जिला परिषद अंतर्गत प्रखंड गम्हरिया भाग संख्या- 14 के ग्राम नेग़टासाईं में उपस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. चालू वित्तीय वर्ष में लगभग 55 लाख रुपये की लागत से इस भवन निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई है. इस योजना का कार्य संविदा के तहत संवेदक जगबंधु महतो को आवंटित किया गया है. आरोप है कि शिलान्यास कार्यक्रम में संबंधित क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य स्नेहा महतो को न तो जिला परिषद कार्यालय और न ही अभियंता अथवा किसी अन्य माध्यम से कोई सूचना दी गई. शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष द्वारा किया गया,…

Read More

जमशेदपुर: गालुडीह थाना क्षेत्र में सीएससी संचालक तारापदो महतो की हत्या के मामले को लेकर परिजनों का गुस्सा शनिवार को सड़कों पर नजर आया. परिजनों ने शव के साथ एनएच-33 को जाम कर दिया, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. परिजनों का आरोप है कि तारापदो महतो ने अवैध जमीन कब्जे के खिलाफ आवाज उठाई थी, जिसको लेकर विवाद हुआ और बाद में उनकी हत्या कर दी गई. मृतक के बड़े भाई षष्टी चरण महतो ने कहा कि यदि प्रशासन ने समय रहते विवाद को गंभीरता से लिया होता तो…

Read More

जमशेदपुर: उलीडीह थाना अंतर्गत संजय पथ स्थित सर्वोदय पथ निवासी कंचन देवी से तीन साधुओं ने सोना बनाने का ढोंग रचकर तीन से चार लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने ठग लिए. बताया जा रहा है कि साधुओं ने पत्थर को सोना बनाने का झांसा देकर महिला को अपने जाल में फंसाया और घर में रखे सोने की चेन, जिउतिया समेत अन्य गहने लेकर पोटली थमाकर फरार हो गए. साधुओं के जाने के बाद जब महिला ने पोटली खोली तो उसमें असली सोना नहीं था, जिसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई. घटना के समय महिला घर में अकेली…

Read More

सरायकेला: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS), खाद्यान्न आपूर्ति, दाल- भात योजना, डाकिया योजना, चावल दिवस, सोना- सोबरन धोती- साड़ी योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, ई- केवाईसी, डीलर टैगिंग/री-टैगिंग, NFSA अंतर्गत खाद्यान्न वितरण, नमक वितरण, धान अधिप्राप्ति एवं भुगतान सहित अन्य योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी लाभुकों को समय पर और निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए और ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाकर शत-प्रतिशत कार्डधारियों का…

Read More

जमशेदपुर: झारखंड वासी एकता मंच 21 जनवरी को बिस्टुपुर गोपाल (रीगल) मैदान में भव्य टुसु मेला आयोजित करेगा. मंच के मुख्य संयोजक आस्तिक महतो और संयोजक सह सांसद बिद्युत बरण महतो ने यह जानकारी दी. मेला का मुख्य आकर्षण विशाल टुसु प्रतिमा, चौड़ल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, टुसु और झुमुर गीत तथा नकद ईनाम होंगे. इस बार सुरक्षा के लिए मेला परिसर में सीसीटीवी, ड्रोन कैमरा और बड़े आकार के एलईडी स्क्रीन लगाए जाएंगे. मेला परिसर में नशापान व नशा सामग्री पर प्रतिबंध रहेगा. टुसु प्रतिमा के लिए प्रथम से सातवें स्थान तक क्रमशः 41,000, 35,000, 31,000, 25,000, 20,000, 15,000 और 11,000…

Read More

चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई. बैठक में 27 जनवरी को पिल्लई हॉल, चाईबासा में प्रस्तावित ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ योजना, जिसे ‘जी राम जी’ नाम दिया गया है, के तहत होने वाले जिला सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू ने बताया कि इस जिला सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास एवं पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही शामिल होंगे. सम्मेलन को सफल बनाने के…

Read More

जमशेदपुर: परसुडीह थाना अंतर्गत करनडीह मेन रोड स्थित कार हॉस्पिटल नामक गैरेज में शुक्रवार देर रात अज्ञात असामाजिक और आपराधिक तत्वों द्वारा आगजनी की गंभीर घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना में गैरेज में मरम्मत के लिए खड़ी तीन कारें पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं, जबकि एक अन्य कार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई.  प्राप्त जानकारी के अनुसार कार हॉस्पिटल गैरेज वैद्यनाथ महतो और मंगल कुजूर की साझेदारी में संचालित है. घटना के समय गैरेज में ग्राहकों की कई गाड़ियां मरम्मत के लिए खड़ी थीं. आगजनी में डस्टर कार संख्या JH10 AB 4439, टाटा नैनो संख्या JH05…

Read More

सीवान: सीवान जिले के जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्णपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है. घटना में युवक के हाथ और पैर में गोली लगी है. घायल अवस्था में उसे पहले सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया. घायल युवक की पहचान कर्णपुरा गांव निवासी मनीष यादव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मनीष यादव का गांव के ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल…

Read More

नवादा: नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हार बिगहा गांव में शनिवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब श्मशान घाट के समीप एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया. स्थानीय ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल अकबरपुर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही अकबरपुर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. मृतक की पहचान कुम्हार बिगहा गांव निवासी कौलेश्वर यादव के लगभग पैंतालीस वर्षीय पुत्र मनोज यादव के रूप में की गई है. स्थानीय लोगों और परिजनों का…

Read More