Author: Bhumi Sharma

बांका: जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बल्लीकिता गांव निवासी युवक राकेश शर्मा के अपहरण के बाद हत्या मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है. पुलिस जांच में हत्या का मुख्य कारण मृतक और उसके परिचितों के बीच पैसों के लेनदेन का विवाद सामने आया है. बांका के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि युवक के अपहरण की सूचना मिलते ही विशेष टीम और तकनीकी सेल का गठन किया गया. जांच के दौरान एक युवक को हिरासत में लिया गया, जिसकी निशानदेही पर अमरपुर थाना क्षेत्र के लोगई गांव स्थित एक बगीचे से…

Read More

सारण: जिले के सोनपुर और गरखा थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है. इस कार्रवाई में अंतरजिला संगठित चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुजफ्फरपुर जिले से चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम ने तकनीकी अनुसंधान, गुप्त सूचना और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर यह कार्रवाई की. जांच में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं, जो अलग-अलग जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाया करते थे. पूछताछ के दौरान…

Read More

गया: समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में शनिवार की शाम जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने प्रेस वार्ता कर जनता दरबार को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले में अब प्रत्येक शुक्रवार को नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा. इसके साथ ही आगामी 19 जनवरी को भी जनता दरबार लगाया जाएगा. जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार में जिले के सभी संबंधित विभागों के अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे, ताकि आम लोगों की समस्याओं की सीधी सुनवाई हो सके और उनका त्वरित समाधान किया जा सके. उन्होंने बताया कि अब तक प्राप्त ई-मेल, आवेदन और शिकायतों को…

Read More

गयाजी: जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने लंबे अंतराल के बाद बड़ी कार्रवाई की है, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है. शनिवार को वजीरगंज एसडीपीओ सुनील कुमार पांडे के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना और टनकुप्पा थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने छापेमारी कर 18 ट्रैक्टर जब्त किए हैं. यह कार्रवाई मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बकरी फार्म भदेजी के पास की गई. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन और ढुलाई की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद तड़के सुबह इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की…

Read More

बक्सर: सात निश्चय योजना भाग-3 के अंतर्गत “सबका सम्मान, जीवन आसान” की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है. अब बक्सर जिले में प्रत्येक सप्ताह दो दिन सोमवार और शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा. इस संबंध में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में शनिवार को जिला पदाधिकारी साहिला और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य की अध्यक्षता में संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई. जिला पदाधिकारी ने बताया कि जनता दरबार का आयोजन हर सोमवार और शुक्रवार को अपराहन 03 बजे से किया जाएगा. जनता दरबार में राजस्व, भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, आपूर्ति और…

Read More

बगहा: चर्चित लोरीक यादव हत्याकांड में आखिरकार न्याय की जीत हुई है. अदालत ने इस सनसनीखेज मामले में दोषियों को कड़ी सजा सुनाते हुए आजीवन कारावास और आर्थिक दंड का फैसला सुनाया है. यह निर्णय वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे मृतक के परिजनों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है. बगहा एडीजे-4 मानवेन्द्र मिश्र की अदालत ने बथवरिया थाना कांड संख्या 239/22 में चारों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. इसके साथ ही सभी दोषियों पर 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है. अर्थदंड नहीं देने की स्थिति में छह- छह महीने की अतिरिक्त…

Read More

सासाराम: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत अब आम लोगों को अधिकारियों से मिलने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. इस योजना के तहत जिले के सभी अधिकारी प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को अपने कार्यालय में अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे. अधिकारियों से मिलने का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है. निर्धारित समय के दौरान कार्यालय में मौजूद सभी लोगों से अधिकारियों को मिलना अनिवार्य होगा. वहीं रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि जिले के सभी थानों में सप्ताह में दो थानों का वे स्वयं…

Read More

सासाराम: रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में एक यात्री की मौत हो गई. घटना उस समय हुई, जब हावड़ा- बीकानेर एक्सप्रेस से उतरते दौरान एक यात्री प्लेटफॉर्म पर गिर गया. मृतक की पहचान शंकर यादव के रूप में हुई है, जो भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के सरना गांव का रहने वाला था.  बताया जाता है कि ट्रेन से उतरने के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं. मौके पर मौजूद लोगों ने घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना…

Read More

चाईबासा, Jayant Pramanik: प्रखंड के बिनका स्कूल मैदान में शनिवार को नव युवक संघ कमेटी, बिनका के द्वारा दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता के पहले दिन बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिसमें क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. आयोजन समिति ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है. शनिवार को आयोजित साइकिल रेसिंग, 100 मीटर, 1500 मीटर, जूता मोजा रेस और अन्य पारंपरिक खेलों में प्रतिभागियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. मैदान में मौजूद दर्शकों…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh जिले के गम्हरिया प्रखंड के बड़ा कांकड़ा गांव में आयोजित सात दिवसीय गंगा मेला के चौथे दिन शनिवार को भारी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण उमड़ पड़े. मेले में क्षेत्र का उत्सवपूर्ण माहौल देखने को मिला. इस अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी मेला परिसर पहुंचे और माता गंगा के समक्ष माथा टेकते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मनोज चौधरी ने कहा कि मकर संक्रांति क्षेत्र का सबसे बड़ा पर्व है और बड़ा कांकड़ा में आयोजित गंगा मेला झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक…

Read More