Author: Bhumi Sharma

जमशेदपुर: मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर रविवार को मानगो स्थित निरंजन सिंह कॉम्प्लेक्स में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी गणेश सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन विनोद डे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन काशीनाथ प्रजापति द्वारा प्रस्तुत किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें कहा गया कि यदि 48 घंटे के भीतर एनडीए द्वारा मेयर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की जाती है, तो मानगो जन सेवा समिति अपने सभी विकल्पों के लिए स्वतंत्र होगी। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष गणेश सिंह ने कहा कि मानगो की जनता को…

Read More

लातेहार: लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा घाटी में एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. छत्तीसगढ़ से लातेहार आ रही यह बस घाटी क्षेत्र में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई. हादसे के समय बस में 100 से अधिक यात्री सवार थे. इस दुर्घटना में अब तक पांच यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है. मृतकों में एक पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं. वहीं 50 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. राहत और…

Read More

सरायकेला: आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल की एक अहम संगठनात्मक बैठक रविवार को राजद कोल्हान कार्यालय में आयोजित की गई. यह बैठक सरायकेला जिला अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ की ओर से की गई, जिसमें संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई. बैठक का आयोजन आदित्यपुर जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ सकला मार्डी के तत्वावधान में तथा जिला अध्यक्ष बैजू कुमार के नेतृत्व में किया गया. बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका तय करने और आपसी समन्वय को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श…

Read More

मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा जिले में मुरलीगंज से बिहारीगंज जाने वाली मुख्य सड़क SH-91 पर एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ. जानकारी के अनुसार, आल्टो कार और ट्रक के आमने-सामने टकराने से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. घायल लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. मुरलीगंज–बिहारीगंज SH-91 मार्ग पर लगातार सड़क…

Read More

शेखपुरा: जिले के फिरंगी बीघा गांव में शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया. गुप्त सूचना के आधार पर की जा रही कार्रवाई के दौरान उपद्रवियों ने टीम पर जमकर पथराव किया और लाठी-डंडों से हमला किया. इस घटना में उत्पाद विभाग के दो होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. हमले में विभाग का वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल होमगार्ड जवानों की पहचान अरुण कुमार और सोनू कुमार के…

Read More

सासाराम: सासाराम रेलवे स्टेशन पर कालका से हावड़ा जा रही 12312 नेताजी एक्सप्रेस के जनरल कोच से 311 कछुआ बरामद किया गया. ये कछुए 11 बोरी में बंद लावारिस हालत में पाए गए. रेल सुरक्षा बल (RPF) की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी कछुओं को वन विभाग को सौंप दिया. RPF निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने ट्रेन के आगे के जनरल कोच में छापामारी की, जिसमें सभी कछुए बरामद हुए. हालांकि, इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सभी कछुओं…

Read More

जमशेदपुर: सर्दियों के मौसम में जमशेदपुर में आयोजित होने वाले विंटर फेस्ट के तहत रविवार का दिन खास रहा. इस दौरान शहर के युवा, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में सड़कों पर मौज-मस्ती और उत्साह के साथ नजर आए. मौका था jam@street कार्यक्रम का, जिसका आयोजन टाटा स्टील के सौजन्य से किया गया. यह आयोजन विगत कई वर्षों से शहर में युवाओं और आम नागरिकों के लिए किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के तहत हर उम्र के लोगों के लिए सड़कों पर मनोरंजन, खेल और रचनात्मक गतिविधियों की व्यवस्था की जाती है, जहां लोग खुलकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन…

Read More

जमशेदपुर:  चक्रधरपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की उड़नदस्ता टीम ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. शनिवार को आरपीएफ की टीम ने राउरकेला रेलवे स्टेशन पर छापेमारी कर 25 किलो अवैध गांजा के साथ चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्करों की पहचान सुनील कुमार, मुन्ना पटेल, धर्मेंद्र पटेल और अजय मांझी के रूप में हुई है. इनमें सुनील कुमार, मुन्ना पटेल और धर्मेंद्र पटेल बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया थाना क्षेत्र अंतर्गत झावटीया गांव के निवासी हैं, जबकि अजय मांझी गोपालगंज जिले के असंदीमहुआ गांव का रहने वाला है.…

Read More

गयाजी: डॉक्टर से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. इस सनसनीखेज मामले में पीड़ित डॉक्टर का पति सत्येंद्र कुमार ही मास्टरमाइंड निकला है. पुलिस के अनुसार डॉक्टर सत्येंद्र कुमार ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपनी पत्नी के मोबाइल फोन पर एक करोड़ रुपए की रंगदारी मंगवाई थी. जांच में सामने आया है कि रंगदारी की रकम नहीं देने पर पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दिलवाई गई थी. पुलिस ने इस मामले में डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सहित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध…

Read More

कटिहार: जिले के मनसाही थाना क्षेत्र से सामने आए एक सनसनीखेज मामले ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है. एक रेलकर्मी पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और एक परिवार को तोड़ने का गंभीर आरोप लगा है. मामले में पीड़ित पति डब्लू परिहार ने कटिहार पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है. पीड़ित का कहना है कि वह दो बच्चों के पिता हैं और उनका परिवार सामान्य रूप से चल रहा था. करीब एक वर्ष पूर्व कुरेठा रेलवे स्टेशन पर कार्यरत रेलकर्मी राजकुमार मंडल से उनकी पहचान हुई, जिसके बाद आरोपी का उनके घर आना-जाना बढ़ गया. आरोप…

Read More