Author: Bhumi Sharma

चांडिल Afroj Mallick: सरायकेला-खरसावां जिला के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत हांसाडुगरी से लापता हुए 4 वर्षीय बच्चे को कपाली पुलिस ने मात्र 2 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया,इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई से जहां परिजनों ने राहत की सांस ली, वहीं स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है, इस संबंध में जानकारी देते हुए कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि आज शाम करीब 6 बजे सूचना मिली कि हांसाडुगरी फातमा मस्जिद के समीप रहने वाले मोहम्मद कलीम उर्फ राजू का 4 वर्षीय पुत्र अली हसन घर से खेलने के नाम पर निकला…

Read More

बोकारो: जिले के बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो में रविवार शाम करीब 8 बजे उस वक्त अफरा- तफरी मच गई, जब थाना के समीप दो गुटों के बीच आपसी विवाद बढ़ते- बढ़ते हिंसक झड़प में बदल गया. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इलाके में तनाव का माहौल बन गया. स्थिति को बिगड़ता देख स्थानीय पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. भीड़ को तितर-बितर करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद हालात धीरे-धीरे नियंत्रण में आए. जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत आपसी कहासुनी से हुई थी, जो कुछ…

Read More

सरायकेला: उदय संघ के सक्रिय सदस्य मनोज राउत के 13 जनवरी को हुए असामयिक निधन के बाद रविवार को संजय चौक स्थित संजय गांधी की प्रतिमा के समीप उदय संघ सरायकेला की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान संघ के सदस्यों ने नम आंखों से दिवंगत मनोज राउत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सदस्यों ने दिवंगत मनोज राउत के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया. सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस अवसर पर…

Read More

सरायकेला: जिले के चांडिल अंचल अंतर्गत चिलगु गांव में सरकारी जमीन की खुलेआम लूट का गंभीर मामला सामने आया है. जहां खाता संख्या 130 के प्लॉट संख्या 910 में स्थित करीब तीन एकड़ से अधिक सरकारी भूमि पर बाहरी तत्वों द्वारा अवैध कब्जा कर वर्षों से गैरकानूनी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. इस सरकारी भूमि को अवैध धंधों का अड्डा बना दिया गया है, जहां जमशेदपुर से ट्रकों में भरकर कूड़ा-कचरा लाया जा रहा है और खुलेआम डंप किया जा रहा है. अब तक लाखों टन कचरा यहां फेंका जा चुका है, जिससे पूरा इलाका जहरीली दुर्गंध और प्रदूषण…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत रायडीह गांव में रविवार की शाम सर्पदंश की घटना में सोनामनी हेंब्रम (21) नामक एक युवती की हालत गंभीर हो गई. घटना के करीब तीन घंटे बाद परिजन उसे इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय सोनामनी हेंब्रम अपने अन्य साथियों के साथ गांव के समीप जंगल में लकड़ी चुन रही थी. इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसके दाहिने पैर में काट लिया. सर्पदंश के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. परिजनों के अनुसार घटना के बाद वाहन की व्यवस्था नहीं हो पाने…

Read More

जमशेदपुर: बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित डिमना लेक में रविवार की शाम पिकनिक मनाने गए युवकों के एक समूह पर अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया. डीजे पर डांस को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें धारदार हथियार चापड़ से हमला किया गया. इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य को भी चोटें आई हैं. घटना रविवार शाम करीब 4.30 बजे की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार पिकनिक के दौरान सूरज कुमार राय और बिस्वजीत दास डीजे पर डांस कर रहे थे. इसी दौरान…

Read More

सरायकेला: सरायकेला जिले के नीमडीह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तिल्ला गांव में शनिवार की देर रात अचानक लगी भीषण आग से तीन परिवारों का आशियाना पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस अग्निकांड में रमन दास, महेश दास एवं दिलीप दास के घर आग की चपेट में आ गए। घरों में रखे जेवरात, नगद राशि, कपड़े, अनाज, इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रविवार को ईचागढ़ की विधायक सविता महतो तिल्ला गांव पहुंचीं और अग्निपीड़ित परिजनों से…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम वार्ड 17 के प्रभात पार्क में रविवार को तेजश्विनी संगठन की ओर से पिकनिक सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में लगभग डेढ़ सौ से अधिक महिलाओं ने भाग लिया और पिकनिक का आनंद उठाया. इस अवसर पर गीत- संगीत का आयोजन किया गया, वहीं महिलाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी कराई गईं. कार्यक्रम के दौरान सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले संगीत कलाकारों को तेजश्विनी संगठन की ओर से अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम…

Read More

सरायकेला: राज्य में निकाय चुनाव की औपचारिक घोषणा से पहले ही झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चुनावी तैयारी को गति दे दी है. पार्टी की सरायकेला- खरसावां जिला इकाई ने मेयर और अध्यक्ष पद के लिए अपने समर्थित उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. रविवार को गम्हरिया स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो ने जिले के तीनों निकायों के लिए पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक किए. इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. डॉ. शुभेंदु महतो ने जानकारी दी कि आदित्यपुर नगर…

Read More

जमशेदपुर: प्रसिद्ध उद्यमी देवांग गांधी के सुपुत्र कैरव गांधी के लापता हुए पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इस घटना को लेकर शहर के व्यापारिक और सामाजिक संगठनों में गहरी चिंता और आक्रोश का माहौल है. कैरव गांधी के लापता होने के बाद से परिजन लगातार पुलिस प्रशासन से संपर्क में हैं. पुलिस की ओर से जांच और तलाश जारी रहने की बात कही जा रही है, लेकिन अभी तक किसी ठोस सफलता की जानकारी सामने नहीं आई है.  इस गंभीर प्रकरण को लेकर रविवार को शहर के सभी प्रमुख व्यापारिक…

Read More