आदित्यपुर: नगर निगम वार्ड 17 के प्रभात पार्क में रविवार को तेजश्विनी संगठन की ओर से पिकनिक सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में लगभग डेढ़ सौ से अधिक महिलाओं ने भाग लिया और पिकनिक का आनंद उठाया.

इस अवसर पर गीत- संगीत का आयोजन किया गया, वहीं महिलाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी कराई गईं. कार्यक्रम के दौरान सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले संगीत कलाकारों को तेजश्विनी संगठन की ओर से अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में जय प्रकाश उद्यान पथ से जुड़ी तेजश्विनी महिलाओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में अध्यक्ष प्रतिमा देवी, सचिव मंजू मिश्रा, मंजू तिवारी और रीती झा शामिल रहीं. मौके पर डॉ. वीणा सिंह, डॉ. प्रमिला, प्रतिमा देवी, मंजू मिश्रा, मंजू तिवारी, कनकलता, नूतन कुमारी, रीना सिन्हा, डेजी सिंह, अनीमा चौरसिया, रानी कुमारी, गुड़िया कुमारी, बिना पानी पटेल, गीता दुबे, मनीषा कुमारी, सविता कुमारी, रजनी शुक्ला, पिंकी देवी, सुशीला देवी, सुमन देवी, चंचल सरोज, रश्मि सिंह, शिल्पी कुमारी सहित बड़ी संख्या में तेजश्विनी महिलाएं उपस्थित रहीं. कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद सह संगठन अध्यक्ष नीतू शर्मा ने किया.

