आदित्यपुर: स्वदेशी जागरण मंच और स्वदेशी विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में स्वदेशी मेला 2026 का आयोजन फुटबॉल मैदान, इमली चौक, आदित्यपुर में 6 फरवरी से 15 फरवरी तक किया जाएगा.

इसको लेकर स्वदेशी मेला की विवरणिका संप्रेषण का कार्यक्रम आशियाना क्लब हाउस में जिला संयोजक अजीत सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर निगम की उप नगर आयुक्त श्रीमती पारुल सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सरायकेला जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय पर्यावरण प्रमुख बंदे शंकर, राष्ट्रीय परिषद सदस्य मनोज सिंह और CBMD झारखंड- बिहार की प्रमुख श्रीमती मंजू ठाकुर ने अपने विचार रखे.
कार्यक्रम में विषय प्रवेश पंकज सिंह ने किया, जबकि मंच संचालन श्री अमित मिश्रा ने किया.
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला संयोजक अजीत सिंह द्वारा किया गया. स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि स्वदेशी मेला एक ट्रेड फेयर नहीं बल्कि पारिवारिक आयोजन होता है. मेले का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों का प्रचार- प्रसार करना है, जिसमें स्थानीय उत्पादक, लघु एवं कुटीर उद्योग, हस्तशिल्प, सहकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिनिधि अपने स्टॉल लगाएंगे. मेले के दौरान समाज के बौद्धिक विकास के लिए संगोष्ठी, बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं, योग प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन, नुक्कड़ नाटक, छऊ नृत्य, भजन संध्या, झूमर नृत्य सहित कई भव्य सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा.
स्वदेशी मेला 2026 के लिए स्टॉल बुकिंग की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. इच्छुक भारतीय उत्पादक मेला कार्यालय CBMD, के रोड, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में संपर्क कर स्टॉल बुक कर सकते हैं.
मुख्य अतिथि श्रीमती पारुल सिंह ने अपने संबोधन में लोगों से स्वदेशी मेले में बढ़- चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की.
उन्होंने स्वदेशी को अपनाने की शुरुआत स्वयं से करने का आग्रह भी किया. विशिष्ट अतिथि श्री मनमोहन सिंह ने स्वदेशी विचारधारा और स्वदेशी मेले के प्रचार- प्रसार में मीडिया की ओर से हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया. कार्यक्रम में वार्ड पार्षद पदमा विश्वास, श्रीमती रश्मि साहू, प्रमोद अग्रवाल, हरिशंकर शाह, आनंद सा, अनिमेष कुमार, धर्मेंद्र तिवारी, राजेश झा, नंदकिशोर चौधरी, राकेश झा, किरनजीत कौर, प्रमोद पांडे, प्रकाश कुमार सहित बड़ी संख्या में स्वदेशी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

